Saturday, 31 October 2026
राष्ट्रीय

पंजाब चुनाव 2027: AAP ने 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, भगवंत मान धूरी से लड़ेंगे चुनाव

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी चुनावी तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने शनिवार को 40 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इस सूची में सबसे प्रमुख नाम मुख्यमंत्री भगवंत मान का है, जिन्हें धूरी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज कुमार गुप्ता की ओर से 31 अक्टूबर को जारी सूची में उम्मीदवारों के नाम के साथ उनके विधानसभा क्षेत्र और निर्वाचन क्षेत्र संख्या का भी उल्लेख किया गया है। सूची में माझा, दोआबा और मालवा क्षेत्र की सीटों को शामिल किया गया है। पार्टी ने कई महिला उम्मीदवारों को भी टिकट दिया है।

माझा और दोआबा क्षेत्र के उम्मीदवार

पार्टी ने बटाला से अमनशेर सिंह (शेरी कलसी), अजनाला से कुलदीप सिंह धालीवाल, अमृतसर दक्षिण से डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, तरनतारन से हरमीत सिंह संधू और खेमकरण से सरवन सिंह धुन को उम्मीदवार बनाया है।

वहीं, नकोदर से इंदरजीत कौर मान, करतारपुर से बलकार सिंह, दसूया से करमबीर सिंह घुम्मन, उर्मर से जसवीर सिंह राजा गिल, होशियारपुर से ब्रह्म शंकर शर्मा जिंपा, चब्बेवाल से ईशांक कुमार चब्बेवाल, गढ़शंकर से जय किशन सिंह रौड़ी और बलाचौर से संतोष कटारिया को टिकट दिया गया है।

मालवा क्षेत्र में इन नेताओं पर भरोसा

रूपनगर से दिनेश चड्ढा, एसएएस नगर से कुलवंत सिंह, फतेहगढ़ साहिब से लखबीर सिंह राय, अमलोह से गुरिंदर सिंह गैरी वड़िंग और समराला से जगतार सिंह दयालपुरा को उम्मीदवार बनाया गया है।

लुधियाना पूर्वी से दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला, आत्म नगर से कुलवंत सिंह सिद्धू, लुधियाना केंद्रीय से अशोक प्रशार पप्पी, लुधियाना पश्चिम से संजीव अरोड़ा और लुधियाना उत्तर से चौधरी मदन लाल बग्गा को चुनाव मैदान में उतारा गया है। पायल से मनविंदर सिंह ग्यासपुरा को टिकट मिला है।

इसके अलावा निहाल सिंह वाला से मनजीत सिंह बिलासपुर, बाघा पुराना से अमृतपाल सिंह सुखानंद, मोगा से अमनदीप कौर अरोड़ा और धर्मकोट से देविंदर जीत सिंह लाडी ढोस उम्मीदवार होंगे।

जलालाबाद से जगदीप कंबोज गोल्डी, फाजिल्का से नरिंदरपाल सिंह सावना, मुक्तसर से जगदीप सिंह काका बराड़, कोटकपूरा से कुलतार सिंह संधवां और जैतो से अमोलक सिंह को टिकट दिया गया है।

तलवंडी साबो से बलजिंदर कौर, सरदूलगढ़ से गुरप्रीत सिंह बनावाली, भदौड़ से लभ सिंह उगोके, मेहल कलां से कुलवंत सिंह पंडोरी और अमरगढ़ से जसवंत सिंह गज्जन माजरा को उम्मीदवार बनाया गया है।

वहीं, मुख्यमंत्री भगवंत मान धूरी से चुनाव लड़ेंगे, जबकि पटियाला सीट से अजीतपाल सिंह को पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

यह ख़बर साझा करें:

अपनी बात कहें