Monday, 31 August 2026

About Us

The Azadi (दी आज़ादी) एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो सच्चाई, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हमारी शुरुआत इस विश्वास के साथ हुई कि लोकतंत्र तभी मज़बूत होगा जब पत्रकारिता स्वतंत्र और निर्भीक होगी।

संस्थापक एवं संपादक

अभिषेक कुमार The Azadi के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उनका पत्रकारिता कार्य मुख्य रूप से बिहार की राजनीति, समाज, लोकतंत्र, जनसरोकार और जमीनी मुद्दों की रिपोर्टिंग पर केंद्रित है। The Azadi के माध्यम से वे ग्राउंड रिपोर्ट्स, साक्षात्कार, विशेष रिपोर्ट्स और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देते हैं।

हम राजनीति, समाज, लोकतंत्र, अर्थव्यवस्था और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर खबरें प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर आपको राष्ट्रीय और राज्य स्तर की खबरें, ग्राउंड रिपोर्ट्स, साक्षात्कार, गहन विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट्स मिलेंगी। हमारा प्रयास है कि पाठकों को केवल खबर ही नहीं, बल्कि उसका सही परिप्रेक्ष्य और गहराई से समझ भी मिले।

हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं है, बल्कि सत्ता से सवाल पूछने, संवाद को बढ़ावा देने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की ताक़त रखती है।

हम तथ्यों पर आधारित, स्वतंत्र और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं और अपने पाठकों के विश्वास को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यही वजह है कि हम लगातार ऐसी ख़बरें और रिपोर्ट्स प्रस्तुत करते हैं जो मुख्यधारा मीडिया में अक्सर अनदेखी रह जाती हैं।

हमारा विज़न है कि The Azadi के माध्यम से नागरिकों की आवाज़ को मंच मिले और लोकतंत्र की असली ताक़त ‘जनता’ की भागीदारी और अधिक मज़बूत हो।